परशुराम जन्मोत्सव पर सर्वब्राम्हण समाज निकालेगा वाहन रैली व भव्य शोभायात्रा।
भारत सागर न्यूज/नागदा। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी सर्वब्राम्हण समाज अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 20 अप्रेल को वाहन रैली का आयोजन आदित्य विद्या मंदिर पाडल्या रोड से महिला मण्डल के नेतृत्व में निकाली जावेगी।
जिसे लेकर चामुण्डा माता मंदिर प्रकाश नगर गली नं. 5 में एक बैठक आयोजित की गईं जिसमें समाज की महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वाहन प्रभारी चन्द्रकान्ता शर्मा ने महिलाओं को घर-घर जाकर आमंत्रण देने की बात कही। प्रीति दूबे ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाएं शामिल हो इस हेतु समिति बनाई जाए। कार्यक्रम का संचालन सीमा सारस्वत ने किया एवं आभार माया शर्मा ने माना।
इस अवसर पर रेखा उपाध्याय,इन्दु पाण्डे, ऋतु पाण्डे, मधु शर्मा, गरिमा दुबे, दीपमाला जोंशी, तृप्ति पुरोहित, चंचला पंडित, सीमा शर्मा, सुनिता राजावत, अर्चना शर्मा, कुसुम राजावत, सुमनलता शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, शशिकला तिवारी, पिंकी झा, कपला तिवारी, नीता दुबे, मुख्य रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम संयोजक पुरूषोत्तम सारस्वत ने बताया कि वाहन रैली 20 अप्रेल को सायं 5 बजे आदित्य विद्या मंदिर पाडल्या रोड से निकाली जावेगी जो महात्मा गांधी मार्ग, कन्या शाला चौराहा, बस स्टेण्ड होते हुए खडे हनुमान मंदिर पर समापन होगा। वहा भगवान परशुरामजी की महाआरती समाज के सदस्यो के द्वारा की जावेगी। 22 अप्रेल शंकराचार्य जयन्ति के दिन भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा आदित्य विद्या मंदिर से सायं 4 बजे निकाली जावेगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई आदित्य विद्या मंदिर पर समाप्त होगी। वहां 151 दीपक की भगवान परशुरामजी की महाआरती की जावेगी।
सर्वब्राम्हण समाज नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के सभी ब्राम्हण परिवारो से निवेदन करती है कि दो दिवसीय होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।




Comments
Post a Comment