मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बहनों भांजियों के लिए ठेले भर-भर के मामेरा लाये चेतन मामा।




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा।  अक्षय  तृतीया के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मोदी खेल परिसर में 45 जोड़ो के परिणय सूत्र के अवसर पर चेतन यादव व जितेंद्र गहलोत मित्र मंडल द्वारा बहनों व भांजियों के लिए मामेरों की बौछार कर दी।




चेतन यादव व जितेंद्र मित्र मंडल द्वारा अशोक टॉकीज चौराहे से ठेलों की 10 श्रृंखला में मामेरा लेकर मोदी खेल परिसर गए जहां लोगों ने इस नए कदम को बहुत सराहा। मामेरे की रस्म में बहन के लिए साड़ी, भांजी के लिए साड़ी, दूल्हे के लिए हाथ घड़ी, बहन के पति के लिए कपड़े, दूल्हे के पिताजी के लिए सूट, दीवाल घड़ी और स्टील के बर्तनों का सेट भेंट में दिये। 




खेल परिसर में आयोजित विवाह समारोह सभी 45 बहनों व भांजियों को मामेरा दिया । मामेरा की इस कड़ी में आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत द्वारा सभी सभी वरो हाथ घड़ी उनकी कलाई में बाधी, वही चेतन यादव व पत्नी संगीता यादव ने सभी बहनों को साड़ी ओड़ाई एवं गुड्डी दीदी मित्र मंडल ने सभी भांजियों को साड़ियां दी। 




साथ ही सतीश जी सांवर वाले ने सभी परिणय सूत्र में बंधने वाले 45 जोड़ों को स्टील के बर्तन भेट किया । वही नवरग इलेक्ट्रिक की तरफ से सभी जोडो को दीवाल घड़ी भेंट की गई। मामेरा का ऐसा अनूठा नजारा देखकर नागरिकों ने इसे बहुत सराहा। मामेरा को शीतला माता मंदिर से बैंड बाजा के साथ नाचते-गाते समारोह स्थल तक पहुंचे।




कार्यक्रम में विशेष रूप से आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री जितेंद्र जी गहलोत, जीव दया मानव सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सतीश जैन, अर्जुन राजोरिया, सलमान खान, नौशाद पटेल, खुशी यादव, उपासना पाटीदार, आशा बैरागी, चांदनी पोरवाल, पुष्पा मीना, संगीता सेठिया, दीपिका कमरिया, प्रेमलता जी सोनल, खुशबू कुमार, आशा चौहान, सीमा पांचाल, ललित जी किरण चौहान, पवन चौहान, ममता सोनी, सुनील बैरागी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन