किसान नेता अशोक जाट जिलाबदर कांग्रेस ने खोला मोर्चा कलेक्ट्रेट कार्यालय पर दिया धरना...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किये जाने के विरोध मे कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर चेतावनी दी कि यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सोमवार से बड़ा आन्दोलन शुरू किया जायेगा।




बता दें कि कलेक्टर ने जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट के अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए 6 महिने के लिए उज्जैन से जिलाबदर कर दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने भी मोर्चा खोलते हुए सोमवार से कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही थी। 




लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निघन हो जाने के कारण आज कांग्रेस नेताओं ने विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पर सांकेतिक घरना दिया। 




नाराज़ नेताओं ने कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि किसानों के हक की आवाज उठाने वाले किसान नेता अशोक जाट की आवाज को दबाया जा रहा है। 




लेकिन कांग्रेस भी चुप नही बैठैगी। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में जिलाबदर के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो सोमवार से कांग्रेस कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा