ईंट भट्टे के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, महज 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार


भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या प्रकरण में नागदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 14.07.2026 को थाना नागदा को सूचना मिली कि जूना नागदा स्थित बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे, हनुमान मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही नागदा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान लखन उर्फ लाला पिता गोविन्द मालवीय, उम्र 23 वर्ष, निवासी नई आबादी, जूना नागदा के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। इसके बाद एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए गए।
जांच के दौरान घटनास्थल से रक्तरंजित मिट्टी, सादा मिट्टी, रक्तरंजित ईंटें एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य सुरक्षित किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव से मृत्यु होना पाया गया, जिसके बाद थाना नागदा में अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस की सतत जांच, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।नागदा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देव पिता लक्ष्मण चन्द्रवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जूना नागदा को चामुण्डा माता मंदिर, चम्बल नदी क्षेत्र के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जो आरोपी नें मृतक की बहन सें संबंध होने की बात करने पर मृतक लखन उर्फ लाला के द्वारा भडककर ईंट मारने के लिए दौडने पर आरोपी नें मृतक लखन उर्फ लाला के सीर में ईंट सें कई बार मारकर हत्या कर दी । पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुआ सफल खुलासा-
पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उज्जैन करणदीप एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा  विक्रम अहिरवार के निर्देशन में थाना नागदा पुलिस टीम द्वारा तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए इस गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक योगिता उपाध्याय, उप निरीक्षक वीरेन्द्रसिंह चौहान, सउनि प्रभुलाल मुनिया, महिला प्रधान आरक्षक 1513 शर्मिष्ठा शुक्ला, प्रधान आरक्षक 715 दिनेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक 498 विनोद माली, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा ,आरक्षक 921 कृष्णा बैरागी, आरक्षक दशरथ, आरक्षक फिरोज खान, आरक्षक 42 शेरसिंह मीणा, आरक्षक 1596 दीनदयाल धनगर, आरक्षक 770 मिथुन प्रजापति, महिला आरक्षक 28 उस्मानी शबनम एवं सैनिक 597 ईश्वर डाबी की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।  साथ ही नसुसु शाहरुख खान, ईरफान शाह, साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव, प्रधान आरक्षक राजपाल सिंह चंदेल एवं आरक्षक अखिलेश चंद्रवंशी द्वारा तकनीकी एवं अन्य महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
नागदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।





Comments