विजय नगर अमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हरे-भरे पेड़ों की कटाई, कार्रवाई की मांग




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के विजय नगर गार्डन वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर को कई छायादार एवं हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



 संस्था के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि बिना उचित कारण पेड़ों की कटाई पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना है कि वर्षों पुराने छायादार पेड़ों की कटाई से क्षेत्र का हरित वातावरण प्रभावित होगा और स्थानीय लोगों को भी नुकसान पहुंचेगा। 




नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, जय सिंह ठाकुर, सत्यराज सिंह ठाकुर, यश सोनी सहित अन्य सदस्यों ने नगर निगम की उद्यान शाखा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा भविष्य में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की निगम आयुक्त से की गई।

Comments