सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सन्नौड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
भारत सागर न्यूज/देवास। सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सन्नौड़ के छात्र-खिलाड़ियों ने देवास में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, उत्कृष्ट टीम भावना और बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के कृष्णा चौहान, ललित पटेल, रणविजय चावड़ा एवं देवेन्द्र चौधरी का जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। विद्यालय के नवनियुक्त खेल शिक्षक कल्याण बमणका के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। पदभार ग्रहण करने के कुछ ही समय में उनके नेतृत्व में विद्यालय की टीम ने यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व कृष्णा चौहान, ललित पटेल, रणविजय चावड़ा, देवेन्द्र चौधरी, लक्की बघेला, आर्यन सिसोदिया, दीपक चौहान, बंशी परमार, विशाल परमार, आर्यन परमार एवं कृष्णा बैरागी ने किया।
विद्यालय के प्राचार्य मेहरबान सिंह पारसनिया, प्रधान अध्यापक (माध्यमिक विद्यालय) राजेश पटेल एवं प्रधान अध्यापक (प्राथमिक विद्यालय) देवेन्द्र मुकाती ने खिलाड़ियों एवं खेल शिक्षक कल्याण बमणका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सन्नौड़ शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है




Comments
Post a Comment