सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माण गोडाउन हुआ सील, 50 हजार की चालानी कार्रवाई

 




भारत सागर न्यूज/देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालगढ़ रोड सिल्वर कॉलोनी में निगम की टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 2 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में संचालित गोदाम को सील किया गया। उल्ल्ेखनिय है कि अमानक पॉलिथीन व सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर आयुक्त ने अमानक पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक रखने व उसका उपयोग करने पर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए साथ ही सभी प्रतिष्ठानों व छोटे व्यवसायिकों, सब्जी, फल, फ्रुट विक्रेताओं की दुकानो व ठेलों एवं वाहनों पर भी चेकिंग करने के साथ ही प्रतिष्ठान सील करने व चालानी कार्रवाई के निर्देश टीम को दिए।



इसी प्रकार एबी रोड एलएनबी क्लब के सामने टाटा ट्रेडर्स डिस्पेजल पर अमानक पॉलिथीन व डिस्पोजल प्राप्त होने पर 50 हजार की चालानी कर सामग्री जप्त करने की कार्रवाई निगम की टीम द्वारा की गई। आयुक्त ने कहा कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



आयुक्त ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। इन कार्रवाईयों में निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते, एसबीएम से मिथलेश चौकसे, शाहनवाज शेख, मुकेश सोलंकी सहित निगम की टीम उपस्थित रही।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा