हरियाली तीज पर सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान को पहनाया मुकुट




भारत सागर न्यूज/देवास। लीनेस क्लब देवास स्टार की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर जेल रोड स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरिता मोदी एवं उनके परिवार की ओर से भगवान सांवरिया सेठ को मुकुट पहनाया गया। 



कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर विधिवत आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।




इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुषमा अरोरा, क्लब सचिव लीनेस कुसुम अग्रवाल, एरिया ऑफिसर संगीता गोयल सहित क्लब सदस्य सपना रघुवंशी, प्रीति करंदीकर, राजश्री सोनी, कल्पना सिंह एवं गिरिजा माहेश्वरी उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा