काव्य संध्या संपन्न 


देवास। साहित्य संस्था संस्कृति साहित्य रचनालय संसार के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन कवि विजय जोशी के निवास स्थान पर किया गया । गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार प्रभाकर शर्मा ने की। सर्वप्रथम माँ शारदा की वंदना कवि मनोहर त्रिपाठी ने की। काव्य पाठ में सावन महीने की फुआरों के साथ कविताओं की बयार चली। कवि विजय जोशी ने अपनी मालवी रचनाओं से हास्य बिखेरा। हास्य कवि नरेन्द्र नवगोत्री ने हास्य व्यंग की रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। अम्बाराम चावड़ा, राजेश चौधरी, एस.एन.दुबे ने मुक्तक पढ़े। शायर अजीज रोशन ने एक से बढ़कर एक गजल सुनाई। ओंकारेश्वर गेहलोत ने देशभक्ति की रनचना पढ़ी। काव्य गोष्ठी में पर्यावरण बचाओ, पेढ़ लगाओ, बेटी बचाव का संदेश दिया। गोष्ठी का संचालन नरेन्द्र नवगोत्री ने किया तथा आभार कवि विजय जोशी ने माना। 


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा