माता टेकरी पर नवरात्रि में दिल खोलकर दिया भक्तो ने दान, मन्नतो की चिट्ठियां भी निकली

देवास - माँ शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में भक्तों ने माता के दरबार में रखी दान पेटियों में दान राशि भेंट की। साथ ही टेकरी पर लगाये दान काउंटरों पर भी नकद दान देते हुए रसीद कटवाई जबकि डिजिटल दान व्यवस्था का लाभ भी भक्तो ने लिया। इन दान राशि जी गणना माँ चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति ने छोटी माता मन्दिर की दान पेटी में आई दान राशि की गणना की गई। जिसमें दान के साथ भक्तो की मन्नतो की चिट्ठियां भी निकली। किसी ने अच्छे नंबरों से पास होने की तो किसी ने मनपसंद शादी की मनोकामना की।


 जानकारी के अनुसार दान पेटी में चांदी के आभूषण सहित इंडोनेशिया की करेंसी भी निकली। आज कुल 24 लाख 77 हजार 729 रुपए की गणना हुई। साथ ही 9 दिन में पेटीएम पर एक लाख 72 हजार 143 रुपये का डिजिटल दान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 9 दिन में शासकीय काउंटर से 66 हजार 734 रुपए की रसीद कटवाई गई। इसके अलावा बड़ी माता की दान पेटी की गणना भी की जाना है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा