माता टेकरी पर आए चढ़ावे की गिनती हुई प्रारंभ....कल होगी बड़ी माता मंदिर की दान पेटियों की गिनती...इंडोनेशिया व नेपाल के दान पेटी से निकले नोट

कई भक्तों ने लिखी मां के नाम भावनात्मक चिट्ठी, मनोकामना पूर्ण होने पर दिया धन्यवाद 



देवास। नवरात्रि में टेकरी पर दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। सोमवार को टेकरी पर दोनों माता मंदिरों की दान पेटियों में आए चढ़ावे की गणना प्रारंभ हुई। गणना के दौरान जेवरात, इंडोनेशिया का नोट सहित कई चिट्ठियां भी मिली है, जिसमें भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के प्रति आभार व्यक्त किया।



गणना मंगलवार को भी चलेगी। दरअसल आज छोटी माता मंदिर की 7 दान पेटी एवं बड़ी माता मंदिर की मुख्य दान पेटी खोली गई। इनकी गिनती जारी है। इस कार्य के लिए 85 पटवारी लगे हुए है। साथ ही राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी गिनती कर हैं। गिनती सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ हुई। 







इस बार दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी, इस कारण दान राशि भी अधिक प्राप्त होने की उम्मीद है। तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि आज दान राशि की गणना की शुरुआत हुई है, गणना कल तक चलेगी। माता टेकरी पर 9 दिन में सोमवार को गिने गए दान में कुल 24 लाख 77 हजार 729 रुपए के साथ ही 9 दिन में पेटीएम पर एक लाख 72 हजार 143 रूपए के अलावा 9 दिन में कटी हुई रसीद में 66 हजार 734 रुपए की कुल गणना की गई है। 



इसके अलावा कल बड़ी माता की दान पेटी की गणना सुबह से शुरू की जाएगी। इन दान पेटियों में आधा दर्जन से अधिक चिट्ठियां भी मिली है जिनमें  भक्तों ने भावात्मक रुप से माता से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही कई प्रकार की मनोकामनाएं भी मांगी थी। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?