जमीन में गढ़े डब्बों में भरी हुई थी अवैध शराब, विभाग ने कार्रवाई कर 7 हजार 500 किलो ग्राम महुआ लाहन किया जब्त

  • आबकारी विभाग ने टोंकखुर्द में कार्यवाही कर 14 प्रकरण किए पंजीबद्ध
  • 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 7 हजार 500 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त





    

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में टोंकखुर्द के ग्रामों में आबकारी एवं पुलिस द्वारा संयुक्त दबीश दी गई। जिसमें कई चलित भट्टियां एवं बड़ी मात्रा में अवैध शराब व महुआ लाहान बरामद हुआ, जिसे विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 14 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। कार्यवाही में 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 7 हजार 500 किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 3 लाख 91 हजार रुपए है।





कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डी पी सिंह, निधि शर्मा, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, चौकी टोंक कला के सऊनि जावेद खान, आरक्षक राजकुमार आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, विष्णु प्रसाद, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जयसवाल, दीपक, सनत ओझा, गोविंद, नितिन सोनी, आशीष, राजेश जोशी, अशोक सेन, अरविन्द जिनवाल एवं सैनिक किशोर, संजय शर्मा, केदार चौधरी सम्मिलित थे।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा