Posts

Showing posts from September, 2026

सात घरानों से पहुंचे पवित्र निशान, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित गणमान्यजनों ने किया पूजन

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड क्रमांक 32 स्थित चामुंडा नगर में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा और पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण निधि वर्मा के निवास पर जाहरवीर गोगा चौहान देव जी की दिव्य छड़ी एवं निशान पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देवास नगर के सात घरानों से पवित्र निशान पहुंचने से आयोजन का स्वरूप समरसता एवं सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा। पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मा. विभाग संघचालक अजय गुप्ता, विभाग कार्यवाह सतीश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष जैन कैथावाला, एल्डरमैन संतोष वर्मा, भाजपा नेता विकास सांगते, नीरज सिंह चौहान, ईश्वर परासिया एवं पंकज सोनी ने उपस्थित होकर दिव्य निशान का पूजन किया। विचार परिवार से दिनेश राठौर, अमित ठाकुर, अश्विन दुबे एवं शिवकुमार संघवी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं वार्ड के सम्माननीय आशीर्वाददाता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।  कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा देव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्ष...

विधायक पवार ने किया 18 करोड की लागत के विकास कार्याे का भूमिपूजन

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। नगरवासियों की आवागमन की सुलभ सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विधायक गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर  गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं वार्ड पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के साथ 18 करोड की लागत से सडक निर्माण कार्याे का भूमिपूजन मंगलवार 1 सितम्बर को किया गया। विधायक ने दी 18 करोड से सुसज्जित सडकों के निर्माण की सौगात मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजनान्तर्गत 7 करोड 80 लाख की लागत से गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट तक सीसी रोड व सर्विस रोड के साथ सडक चौडीकरण, डिवाईडर, स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, पाथवे निर्माण तथा ग्रीनकृरी के साथ इसी योजना अन्तर्गत 11 करोड 17 लाख की लागत से बीमा तिराहे से कर्मदीप चौराहा तक सडक निर्माण व सडक चौडीकरण, डिवाईडर, स्ट्रॉमवाटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, सुसज्ज्ति पाथवे निर्माण का भूमिपूजन कर विधायक श्रीमंत पवार ने दी सौगात। इसी प्रकार वार्ड 28 नई आबादी गली नम्बर 7 मे 10 लाख 61 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं पेवर्स ब्लाक लगाने, वार्ड 13 सीतारा...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महाकाल की नगरी में गूंजेगा नंदा घर आनंद भयो, गोपाल मंदिर पर उमड़ी कान्हा के श्रृंगार की खरीदारों की भीड़

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। भाद्रपद की पावन फुहारों के बीच महाकाल की इस धर्मधानी में बांके बिहारी के जन्मोत्सव का खुमार ऐसा छाया है कि शहर के हर नुक्कड़ पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। आगामी चार तारीख को आने वाले कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ जुट गई है और ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के आसपास सजी दुकानों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। हर कोई अपने लाडले लड्डू गोपाल को इस बार सबसे अलग और अलौकिक स्वरूप में सजाने के लिए बाजार की हर दुकान पर मोलभाव करने में जुटा नजर आ रहा है। बाजारों में इस बार कान्हा के साजो-सामान की ऐसी बंपर रेंज उतरी है कि देखते ही बनता है। जयपुर मूर्ति मंदिर के संचालक आयुष मिश्रा ने। बताया कि महाकाल की नगरी में बाबा महाकाल के साथ-साथ कृष्ण भक्तों का भी जबरदस्त उत्साह रहता है, जिसके चलते आसपास के जिलों से भी लोग खरीदारी करने खिंचे चले आ रहे हैं। ग्राहकों की इसी भारी डिमांड को भुनाने के लिए हमारी दुकान  पर सिल्क, ब्रोकेड और सिल्वर फैब्रिक के अलावा डायमंड और स्टोन वर्क वाले फैंसी वस्त्रों का खास स्टॉक सजा रखा है, जो देखते ही ग्राहकों को ...

चक्रतीर्थ शमशान पर जलती चिता से मांस निकाल कर खाने वाली अघोरी पर हुआ प्रकरण दर्ज

Image
  भारत सागर न्यूज/उज्जैन। के थाना जीवाजीगंज क्षेत्र अंतर्गत चक्रतीर्थ श्मशान घाट में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय एवं आपत्तिजनक कृत्य कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी कथित अघोरी किन्नर को गिरफ्तार किया गया है।दरअसल इस मामले में दिनांक 30.08.2026 को फरियादी विष्णुनाथ द्वारा थाना जीवाजीगंज पर रिपोर्ट की गई कि आरोपी काली उर्फ नंदीगिरी निवासी साडूमाता की बावड़ी के आगे, आउटर रिंग रोड, उज्जैन द्वारा चक्रतीर्थ श्मशान घाट, उज्जैन में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य कर उसका वीडियो बनाया गया तथा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर वायरल किया गया।  उक्त कृत्य से मानव शव की अवहेलना होने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की शिकायत पर थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है। मामले में थान...

बी.ए. परीक्षा परिणाम में कम अंक एवं अतिरिक्त कक्षाओं के नाम पर समय से पूर्व महाविद्यालय छोड़ने का मामला, ABVP ने उठाई आवाज

Image
भारत सागर न्यूज/खाचरौद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा शासकीय विक्रम महाविद्यालय, खाचरौद में विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की गई।बी.ए. परीक्षा परिणाम में कम अंक का मामला उठाया ज्ञापन में बी.ए. कक्षा के परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों के कम अंक आने तथा कुछ विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में शून्य अंक प्राप्त होने का विषय प्रमुखता से उठाया गया। ABVP ने मांग की कि ऐसे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं एवं परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि मूल्यांकन अथवा तकनीकी त्रुटि के कारण विद्यार्थियों को कम या शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, तो आवश्यक सुधार कर उचित कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त कक्षाओं के नाम पर समय से पूर्व महाविद्यालय छोड़ने का मामला, ABVP ने उठाई आवाज- ABVP नगर मंत्री आदित्य देवड़ा ने बताया कि महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन में अनियमितता एवं निर्धारित समय से पूर्व शिक्षकों के महाविद्यालय छोड़ने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लेने के...

केडी गेट चौराहे पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर: सिंहस्थ चौड़ीकरण की जद में आई बोहरा समाज की मस्जिद जमींदोज, मदीना मस्जिद पर माइक से ऐलान और विरोध

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर धर्म नगरी में सड़क चौड़ीकरण का महाअभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है, जिसके चलते मंगलवार को केडी गेट चौराहे पर प्रशासन की जेसीबी का पंजा जमकर गरजा। मास्टर प्लान के तहत मार्ग को अठारह मीटर चौड़ा करने की इस योजना में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई के दौरान बोहरा समाज की कमरुबाग मस्जिद का करीब बीस फीट हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया गया। नगर निगम और पुलिस के भारी अमले की इस अचानक हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। कार्रवाई का दूसरा दौर तब गरमाया जब अमला ठीक सामने स्थित मदीना मस्जिद को हटाने पहुंचा। बोहरा मस्जिद की कार्रवाई के बाद जब प्रशासन मदीना मस्जिद का वह हिस्सा हटाने पहुंचा जो चौड़ीकरण की जद में आ रहा था, तो मुस्लिम समाज के लोग पहले तो इसका विरोध करने लगे। इसके बाद उन्होंने यह कहा कि वे तत्काल अपने हाथों से मस्जिद का वह हिस्सा हटा देंगे, लेकिन कुछ देर बाद ही वे इस बात से मुकर गए कि वे मस्जिद का हिस्सा नहीं टूटने देंगे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन और अन्य निगम कर्मियों की टी...

महाकाल की पांचवीं सवारी में उमड़ा भारी जनसैलाब, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और हाईटेक रोबोट के शिवगान ने लूटी महफिल; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामघाट पर टेका माथा

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। महाकाल की नगरी में भादौ मास के पहले सोमवार को निकली बाबा महाकाल की पांचवी सवारी ने शहरभर में गजब का उत्साह भर दिया। इस भव्य आयोजन के दौरान आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा की गई पुष्प वर्षा और रामघाट पर एक अत्याधुनिक रोबोट द्वारा किए गए शिवगान ने पूरे शहर की महफिल लूट ली। राजसी ठाठ-बाट के साथ निकले राजाधिराज के दीदार के लिए सड़कों पर ऐसा भारी जनसैलाब उमड़ा कि हर कोई शिवमय हो गया। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रामघाट पर विधि-विधान से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि पालकी, हाथी और रथों पर सवार बाबा के विभिन्न स्वरूपों ने प्रजा को दर्शन दिए। सवारी में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की सवारी भव्यता के साथ निकल रही है और सावन-भादवा मास में उत्तर-दक्षिण संस्कृति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से महाकाल राजाधिराज हैं और काल के देवता हैं, जिनकी कृपा से उज्जैन की कीर्ति पूरी दुनिया में फैल रही है। सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ाव...