Art Four Earth के तहत भौरासा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया Under Art for Earth, saplings were planted in Bhaurasa police station premises.
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। नगर भौरासा के उभरते आर्टिस्ट आदेश लहरी द्वारा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में एक कैंपियन चलाई जा रही है जिसका नाम आर्ट फोर अर्थ है। इस कैम्पियन के तहत् आदेश अपने हाथो से पेंसिल स्कैच बनाते है और स्कैच से मिलने वाले राशि से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण किया जाता है।
आदेश की इस कैम्पियन की नगर में लोगों के द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है। रविवार को आदेश की इस कैम्पियन के तहत् भौरासा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी संजय मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, चेतन यादव,थाना स्टाफ से विरेन्द्र सिंह, राजेंद्र शर्मा सहित स्टॉफ मौजुद रहा।
इसे भी पढे - अमरनाथ यात्रियों का विहिप ने किया स्वागत

Comments
Post a Comment