जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी की जन्म जयंती पर किया माल्यार्पण





भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी की जन्म जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में मुखर्जी नगर काम्पलेक्स स्थित मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। 





           भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर भाजपा नेता हेमेंद्र सिंह जादौन, रामगोपाल गुप्ता, अमित विजयवर्गीय, अरुणेंद्र सोनी, लोकेश जोशी, गोपाल सोनी, विजय जोशी, राहुल देशमुख, त्रिभुवन सिंह, दिग्विजय सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा