स्वास्थ्य विभाग स्टोर का किया औचक निरीक्षण, पाई गई अनियमित्ताएं
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में आए दिन अनियमितता की शिकायते मिल रही थी। जिसे देखते हुए पार्षद एवं व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस और लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल ने सोमवार को नगर निगम जाकर स्वास्थ्य विभाग स्टोर का औचक निरीक्षण किया। बैस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निगम स्वास्थ्य विभाग स्टोर में कई अनियमितता मिली। स्टोर में साफ-सफाई का आभाव था। स्टोर में रजिस्टर अस्त-व्यस्त हालत में पड़े हुए थे।
जो मुख्य रजिस्टर रहते है, जिसमें पूरी जानकारी मिलती है वो नही पाए गए। इस संबंध में स्टोर कर्मचारी से जानकारी ली तो बाबू का कहना था कि एसडीओ साहब के पास बिल बनाने के लिए भेजे गए है। बैस ने निगम बाबू को फटकार लगाते हुए कहा कि आगे से सभी मुख्य रजिस्टर स्टोर में उपलब्ध होना चाहिए। यदि आगे से ऐसा पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। स्टोर में पाई गई अनियमितता को दूर करने के लिए भी आदेश दिए गए।

.jpeg)
Comments
Post a Comment