भौरासा नरसिंह मंदिर राजपूत समाज की कृषि भूमि मार्ग के रास्ते को लेकर करणी सेना ने दिया गया ज्ञापन

  • भू-माफिया पर हो करवाई राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, कार्यवाही नहीं हुई तो जगह-जगह होगा आंदोलन 



भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। नगर में आज भौरासा टप्पा तहसील कार्यालय पर सोनकच्छ एसडीएम के नाम भौरासा नायब तहसीलदार लखनलाल सोनानीया एवं थाना भौरासा पर थाना प्रभारी संजय मिश्रा को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने एक ज्ञापन दिया इस अवसर पर सुरेंद्रसिंह गौड़ जिला अध्यक्ष श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, देवास प्रीतमसिंह राजपूत जिला अध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना देवास, वीरेन्द्रसिंह दरबार बोलासा, जितेन्द्रसिंह बैस, कुंदनसिंह बैस जंगीपुर, कुलदीप सिंह बैस, राजसिंह राजपूत करणी सेना एवं समस्त वरिष्ठजन युवा साथी राजपूत समाज भौरासा के द्वारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ज्ञापन दिया गया।





                 वही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के ज़िला अध्यक्ष ठा. सुरेन्द्र सिंह गौड ने बताया कि अगर यह रास्ता जल्द ही चालू नही होता है तो उच्च अधिकारीयों को आवेदन दिया जाएगा उसके पश्चात् भी रास्ता चालू नही होता है तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा! वही कहा गया कि हमारे नरसिंह मंदिर राजपूत समाज की कृषि भूमि के मार्ग रास्ते को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मार्गो को जेसीबी से खोद दिया गया है जिसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए ज्ञापन में कहा गया कि हमारे नरसिंह मंदिर राजपूत समाज भौरासा की समाज की कृषि जो ग्राम भौरासा में स्थित कृषि  भूमि जिसका खसरा नंबर 546/1/1, व 546/2/2, है जो कि हमारे समाज की कृषि भूमि है जोकि श्री नरसिंह मंदिर राजपूत समाज भौरासा के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है उक्त कृषि भूमि पर हम सभी समाजजन का कई वर्षों से भोपाल इंदौर मार्ग से हमारे कृषि भूमि पर आने जाने का मार्ग है हम इस मार्ग का उपयोग करके कई वर्षों से फसल बोने व फसल काटने व उसी मार्ग से भूमि पर जाने का कार्य करते हैं,हम इस मार्ग का उपयोग करके कई वर्षों से हम व हमारे पूर्वज उक्त कृषि भूमि पर आने जाने के लिए व कृषि कार्य करने के लिए किया जाता है किंतु दिनांक 10/7/ 2024 को रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जेसीबी मशीन के सहयोग से उक्त मार्ग को खोदकर हमारा मार्ग बंद करने का प्रयास किया गया है जिसमें उन्हें अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पूर्ण मार्ग को क्षत्रिग्रस्त भी कर दिया गया है जिससे हमें हमारी कृषि भूमि पर नहीं जा पा रहे हैं वहीं इन अज्ञात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए वही हमारे छत्रिग्रस्त मार्ग को पूर्ण सुचारू रूप से उपयोग करने व उसे चालू करने के लिए उक्त मार्ग को ठीक करने का कार्य किया जाएगा वहीं उक्त अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हम समाज जनों से किसी भी प्रकार की लड़ाई झगड़ा ना हो इसलिए उक्त व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए इस कार्य के लिए प्रशासन हमारी मदद करें नहीं तो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भौरासा बद का आवाहन करेगी व हर जगह विरोध प्रदर्शन भी करेगी प्रशासन के द्वारा कार्यवाही करने के ऐवज में समाज के द्वारा कार्रवाई की जाती है तो उसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी वहीं उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जावे वही आवेदन में बताया कि समाज के द्वारा पूर्व में भी दिनांक 29 /8 /2022 को भी इस संबंध में आवेदन दिया गया था जिसकी छाया प्रतिलिपि आवेदन के साथ संकलन है।इस अवसर पर जिला सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजपूत समाज के सदस्य गण बड़ी संख्या में मौजूद रहा।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन