आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के माध्यम से भोजन बनाने के आदेश को वापस लेने की मांग
- महिला स्व सहायता समूह महासंघ ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर दिया ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की और से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश द्वारा आदेश जारी किया है कि आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिकाओं के माध्यम से भोजन नाश्ता तैयार किया जाएगा। इस आदेश से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हटाकर उन्हें बेरोजगार करने का प्रयास है। जिसका महिला स्वयं सहायता समूह विरोध करती हैं।
महासंघ जिलाध्यक्ष ज्योति अर्जुन बैरागी ने बताया कि प्रांतीय महिला समिति समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर इस आदेश को वापस लेने की मांग सरकार से की है। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार की मंशानुसार महिला बाल विकास द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।
जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्व-सहायता समूह के माध्यम से दिए जाने वाले मध्याहन भोजन को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के माध्यम से दिया जायेगा। महिला बाल विकास विभाग के इस फैसले के बाद महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस आदेश के कारण प्रदेश की 11 लाख महिलाएं बेरोजगार हो जाएंगी। हजारों सहायता समूह पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। वहीं देवास जिले की सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी हुई हजारों महिलाएं बेरोजगार हो जाएगी। महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों का कहना है कि शासन अपने इस निर्णय को वापस ले और पूर्व की तरह ही महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से मध्यान भोजन की व्यवस्था संचालित की जाए। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है तो आगे वह आंदोलन करेंगे, जल सत्याग्रह और चक्का जाम करेंगे।
कार्यकर्ता और सुपरवाइजर मिलकर उक्त व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार की भी संभावना है। अगर आदेश वापस नहीं लिया जाता तो समस्त स्वयं सहायता समूह संचालक 16 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में भोजन नहीं बनाएंगे। इस दौरान जिला प्रभारी भगवंता राठौर, जिला उपाध्यक्ष हेमलता चौहान, रजनी बागवान, अरूणा जी कन्नौद, गंगा जीजी, मीडिया प्रभारी अशोक नायक सहित बडी संख्या में महिला रसोइया व समूह संचालक उपस्थित थी।
इसे भी पढे - भौरासा नरसिंह मंदिर राजपूत समाज की कृषि भूमि मार्ग के रास्ते को लेकर करणी सेना ने दिया गया ज्ञापन

Comments
Post a Comment