मुक्तिधाम एवं मां चामुंडा पहाड़ी पर नगर जनहित सुरक्षा समिति ने लगाए पौधे
- समिति सदस्यों ने पौधों को पेड़ का स्वरूप देने का लिया संकल्प
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा हरियाली से खुशहाली की ओर कदम बढ़ाते हुए निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सोमवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह तंवर की स्मृति में मुख्य मुक्तिधाम एवं मां चामुंडा पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर फ़लदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। समिति द्वारा बारिश के इस सीजन में लगभग 1000 पौधे विभिन्न जगह लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पौधारोपण के दौरान समिति सदस्यों ने पौधे को पेड़ का स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, अनूप दुबे, दीपक मालवीय, कमल नरवले, बाबूलाल मालवीय, मोहन बागवान, विरेंद्र माली, सत्यनारायण यादव,तकिउद्दीन काजी सहित सामाजिक कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित थे। यह जानकारी अनिल सिंह बैस ने दी।
Comments
Post a Comment