सेवानिवृत्ति उपरान्त 42 शासकीय सेवकों मिले पेंशन और पीपीओ ओदश 42 government servants received pension and PPO orders after retirement

  • कलेक्टर द्वारा लगातार समीक्षा के परिणाम स्वरूप 42 सेवानिवृत सेवकों को मिले पीपीओ और पेंशन स्वीकृति आदेश
  • लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर के प्रयासों की सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने की सराहना
  • शासकीय सेवकों ने दिया कलेक्टर श्री सिंह को धन्यवाद




      कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरान्त तुरन्त पेंशन मिल सके इसके लिए विगत कई महिनों से लंबित पेंशन प्रकरणों की हर सप्ताह नियमित विस्तार से समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा की जा रही इस समीक्षा का नतीजा यह हुआ कि अनेक ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो सेवा निवृत्ति के बाद अपने स्वत्वों के भुगतान और पेंशन के लिए महीनों से प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो सका है। ऐसे ही विभिन्न विभागों के 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर श्री सिंह ने माला पहनाकर सम्मान कर पीपीओ और पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए। इन सभी सेवानिवृत सेवकों ने कलेक्टर श्री सिंह के इन प्रयासों सराहना की।


      अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर पिछले कई महिनों से हर एक विभाग के एक-एक पेंशन प्रकरण की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह विशेष समीक्षा बैठकों में स्वयं गहन समीक्षा कर रहे है। कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं जिन्हें छोटी-छोटी आपत्तियों के चलते पेंशन स्वीकृत नहीं हो पा रही थी। नियमित समीक्षा के दौरान इन आपत्तियों का शीघ्र निराकरण किया गया और जिन प्रकरणों में कमियॉं थी उनकी पूर्ति कराई गई। समीक्षा बैठक का परिणाम यह हुआ कि कई महिनों से लंबित प्रकरणों का निराकरण होनें तथा पेंशन स्वीकृत होने से सेवानिवृत शासकीय सेवकों को राहत मिली है। इसके साथ ही शासकीय सेवक की सेवाकाल में मृत्यु पश्चात उनके वैधानिक उत्तराधिकारी की अनुकंपा नियुक्ति एवं आगामी 06 माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति की कार्यवाही चल रही है।



इन्हें मिले पीपीओ और पेंशन स्वीकृति आदेश

           टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह ने विभिन्न विभागों के 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को पीपीओ एवं पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए हैं। इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में सत्यनारायण शर्मा, ताराचंद्र, मोहन सिंह चौहान, गजराज सिंह वर्मा, शंकर लाल पंवार, रमेश कुमार मालवीय, अफजल हसन, सेवाराम वर्मा, राजाराम कन्नोदिया, प्रभात किशोरी यादव, देवकरण सिंह नोरांगे, अमरसिंह परमार, सुरेश कुमार दसोंदी, इकबाल खान, श्री कुलदीप मालवीय, वृंदावन मोर्य, मुबारक हुसेन खिलजी, संतोष शर्मा, रमेश कुमार पाली, देवानंद श्रीवास्तव, श्री शोभा तोमर, हेमसिंह मेवाड़ा, कृष्ण भगत, अशोक कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार पालीवाल, सुश्री निर्मल सिसोदिया, श्री आनंद कुमार शर्मा, राम लाल, सुश्री कलावती बाई, रामनरेंश शर्मा, सुश्री नाजमुनीशा खान,कमल किशोर सिसोदिया, सुश्री कला सक्सेना, कमलकिशोर साहू, हरीप्रसाद नाथ, अजीत सिंह कुशवाह, राजेंद्र श्रीवास्तव, भगवत सिंह ठाकुर, पूरनलाल यादव, राम मनोहर सोनी, विरेंद्र कुमार सेन शामिल हैं।

शासकीय सेवकों ने दिया कलेक्टर सिंह को धन्यवाद

      सेवानिवृती एवं पीपीओ और पेंशन स्वीकृति के आदेश मिलने पर सेवा निवृत्त हुए श्री गजराज सिंह वर्मा एवं वृंदावन मोर्य एवं सभी शासकीय सेवकों ने कलेक्टर सिंह को धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए यह बहुत ही कठिन कार्य था। हमें पीपीओ के लिए आफिसों के चक्कर लगाने पड़ते पर कलेक्टर सिंह ने इसे बहुत ही आसान कर दिया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन