विवाह सहायता योजना से रामकन्या को बेटी प्रियंका की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि
- राशि मिलने पर श्रीमती रामकन्या प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दे रही है धन्यवाद
भारत सागर न्यूज/देवास। राज्य शासन द्वारा संचालित म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना जो कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीब एवं मजदूर वर्ग को अधिक से अधिक शासन की लाभान्वित योजनाओं का लाभ मिले। इन्हीं योजनाओं में श्रम विभाग अंतर्गत मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की विवाह सहायता योजना में श्रमिक वर्ग के व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से देवास निवासी श्रमिक श्रीमती रामकन्या है, जिन्हें अपनी बेटी प्रियंका की शादी के लिए 51 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ह्दय से धन्यवाद दे रही हैं।
श्रीमती रामकन्या ने बताया कि वे श्रमिक होकर भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती है तथा जो मजदूरी प्राप्त होती है उससे अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रही है। उन्हें बेटी शादी की चिंता सताई जा रही थी, लेकिन प्रदेश सरकार की श्रम विभाग अंतर्गत मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना से 51 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। इसके लिए मैं तथा मेरा पूरा परिवार बहुत खुश हूँ। इसके लिए शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Comments
Post a Comment