प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से विनोद ने स्‍थापित की निर्माण इकाई अन्‍य पांच व्‍यक्तियों को भी दे रहे है रोजगार

  • आत्मनिर्भर बनने पर विनोद प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे है धन्यवाद



भारत सागर न्यूज/देवास। शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में देवास निवासी विनोद पिता भीमसिंह पहाडिया है, जिन्‍होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर इकाई की स्‍थापना की और आत्‍म निर्भर हुए है। विनोद पहाडिया आज पांच अन्‍य व्‍यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।


     हितग्राही विनोद को जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र देवास द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देवास में प्रेषित किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देवास द्वारा 19 लाख रूपये का ऋण मटेरियल कम्‍प्रेसिंग थ्रू बैलिंग इकाई के लिए स्वीकृत किया गया। विनोद पहाडिया द्वारा निर्माण इकाई कर 45 हजार रूपये मासिक आय प्राप्त की जा रही है।


     योजना का लाभ लेकर विनोद पहाडिया स्‍वयं तो रोजगार से जुडे और अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार दे रहे है। निर्माण इकाई के प्रांरभ होने से विनोद पहाडिया काफी प्रसन्न है एवं उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर विनोद पहाडिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन