भगवान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल पहुंचे देवास, समाजजनों ने किया स्वागत Bhagwan Devnarayan Board President Raghuveer Singh Patel reached Dewas, welcomed by the people.
भारत सागर न्यूज/देवास। भगवान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) श्री रघुवीर सिंह पटेल अल्प प्रवास पर देवास विभिन्न समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां पटेल सर्वप्रथम भाजपा नेता एडवोकेट सुरेश चौधरी के निवास पहुंचे। जहां उन्होंने गुर्जर समाज द्वारा जिले में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमों से रूबरू हुए।
इस दौरान पटेल का एड. चौधरी के के नेतृत्व में महेश चौधरी, डॉ. गोविंद यादव, जयेन्द्र यादव, बलवीर सिंह सहित समाजजनों ने किया। इसके पश्चात पटेल आनंद भुवन पैलेस पर रावतपुरा सरकार के सानिध्य में चल रहे चार्तुमास के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचकर आरती में शामिल हुए।
%20(2).jpg)
Comments
Post a Comment