शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में जन्माष्टमी मनाई गई
भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में जन्माष्टमी पर उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसी श्री किशोर वर्मा थे। सर्वप्रथम जो बच्चे राधा कृष्ण बनकर आए थे उनका तिलक एवम अंगवस्त्र ओढाकर पूजन किया गया। श्री किशोर वर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए हमें हमेशा सत्कर्म करना चाहिए । उन्होंने कृष्ण भगवान के जीवन से संबंधित अनेक प्रसंग बच्चों को सुनाएं।
सभी बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के बच्चे भगवान श्री कृष्ण के सुंदर चित्र एवं मटकी को सजाकर लाए थे। सभी को पुरस्कृत किया गया एवं मिठाई और फल वितरित किए गए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य श्रीमती नाजमा खान,श्रीमती प्रियंका गौड़ श्री राजेश चौहान, सुश्री सूर्यबाला बघेल एवं श्रीमती शकुंतला मालवीय,उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।
%20(2).jpg)
Comments
Post a Comment