पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत टेकरी पर पौधे रोपें For environment and water conservation, plant saplings on the tekri under the Ek Plant Maa ke Naam campaign.
- समिति सदस्यों ने पौधों के पेड़ होने तक सुरक्षा व देखभाल का लिया संकल्प
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा लगभग एक माह से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक शहर के मुख्य मुक्ति धाम, शंकरगढ़ की पहाड़ी, रामनगर सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक स्थलों पर फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया जा चुका है। पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए मां चामुंडा टेकरी रपट मार्ग पर आम, सीताफल, नीम, पीपल सहित फलदार व औषधीय पौधों का समिति द्वारा वृहद स्तर पर रोपण किया गया। समिति के अनिलसिंह बैस ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न जगह पौधारोपण किया जा रहा है।
इसे भी पढे - सीएमएचओ डॉ. बेक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
पौधों को ऐसी जगह लगाया जा रहा है जहां उन्हें सिंचित कर पेड़ होने तक उसकी देखभाल की जा सके। आम नागरिकों के साथ ही समिति द्वारा बच्चों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समिति सदस्यों ने पौधों के पेड़ होने तक उनकी देखभाल व सुरक्षा करने का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान में अनिलसिंह बैस, विनोदसिंह गौड़, सुनीलसिंह ठाकुर, विजयसिंह तंवर, तकीउद्दीन काजी, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, अनूप दुबे, दीपक मालवीय, सत्यनारायण यादव, उमेश राय का सराहनीय योगदान रहा।
.jpg)
Comments
Post a Comment