मैजिक पर तिरंगा फहराकर स्वयं के खर्चे से कराया स्वल्पाहार Hoisted the Tricolor on Magic and provided refreshments at one's own expense
भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम सिया के रहने वाले मैजिक चालक मुन्ना भाई विगत 14 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ अनोखे रूप से मनाते आ रहे है। मुन्ना भाई सिया में वैसे तो इंडियन एक्सप्रेस मैजिक के नाम से जाने जाते हैं। मुन्ना भाई ग्राम सिया में इंडियन एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध है। 15 अगस्त को भी मुन्ना भाई ने अपनी मैजिक पर समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराकर सलामी दी। तत्पश्चात स्वयं के खर्चे से उपस्थित नागरिको को बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह कुमावत, जहीर भाई, बालराम कुमावत जनपद सदस्य, सिया सरपंच राजेश चौहान, अरूण कुमावत, सहायक सचिव जयप्रकाश चौधरी, एजाज पटेल मंत्री, आलीम साहब, धर्मेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, मिर्जा नासीर बैग, अजय कुमावत दुर्गापुरा, इमरान कुरैशी, भोला भाई सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
.jpg)

Comments
Post a Comment