प्रोग्रेसिव ग्लोबल स्कूल भौरासा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस Independence Day celebrated with enthusiasm at Progressive Global School Bhaurasa
भारत सागर न्यूज, चेतन यादव, भौरासा। क्षेत्र में संचालित प्रोग्रेसिव ग्लोबल स्कूल (Progressive global school, bhorasa) में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण स्कूल प्राचार्य विजय शर्मा, स्कूल प्रबंधक संदीप जाकोनिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्ययनरत स्कूल विद्यार्थियों द्वारा परेड मार्च कर राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली व कई विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में बच्चो द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और आमजनों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य विजय शर्मा द्वारा आज़ादी का महत्व बताते हुए विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर भारतीय सेना (Indian Army) में चयनित होने वाले छात्रों को देश सेवा में जुटे रहने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सभी अध्ययनरत बच्चों के साथ स्कूल शिक्षिका हिमाली बारस्कर, काजल चौहान, रंजना देवरे, पुष्पा माकोड़े,माधुरी सेंगर, रितु शर्मा, ताहिरा खान, देविका यादव, कविता बुवाडे, निलिमा शेरे, लक्की राजपूत, दीक्षा चावडा, करिश्मा सोलंकी, दिपाली सोनारे, कंचन गुदधे, मोनिका जाधव, योगिता राजपूत, शीतल अंसल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था में स्कूल स्टॉफ बलवान राजपूत, सुरेन्द्र चौहान, दीपक यादव, वाहिद शेख, धीरज यादव, जितेन्द्र,सचिन,रौनक, महेश, लक्ष्मी बाई, सीमा बाई, आदि का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी स्कूल प्राचार्य विजय शर्मा द्वारा दी गई व आभार प्रकट स्कूल प्रबंधक संदीप जाकोनिया किया गया।





Comments
Post a Comment