भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर उद्यान नूतन नगर में मनाया स्वतंत्रता दिवस Independence Day celebrated in Bharat Ratna Bodhisattva Dr. Bhimrao Ambedkar Udyan Nutan Nagar







भारत सागर न्यूज/देवास। भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर उद्यान नूतन नगर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त को प्रातः: 8.30 बजे उद्यान में एकत्रित होकर भारतीय संविधान निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, सिंबल ऑफ नॉलेज, बोधिसत्व, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व झंडा वंदन कर मिठाई वितरीत करते हुए राष्ट्रीय महापर्व 78वा स्वाधीनता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण वर्मा (पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 32) द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उद्यान सौंदर्यीकरण में लाइट पोल लगाने की घोषणा की। 



विशेष अतिथि चंद्रशेखर पांड्या (बस्ती प्रमुख), बाबूलाल रेकवाल (संस्थापक भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर उद्यान नूतन नगर देवास) ने स्वाधीनता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियो को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी महान नेताओं को याद किया। डॉ. अंबेडकर साहब के अमूल्य योगदान के बारे में बताया। राजकुमार रेकवाल की अध्यक्षता में स्वाधीनता दिवस समारोह का संचालन कैलाश प्रिय कलेशरिया ने किया। आभार रामलाल गंधावलिया ने माना। 



उक्त समारोह में आई.डी. माहेश्वरी, गणेश राम मढ़ामे, बाजीराव पटोले, किशनलाल कलेशरिया, रतनलाल कलेशरिया, प्रहलाद सिंह रेकवाल, रामचंद्र रेकवाल, सुभाष राम पासवान, भागीरथ बामनिया, मांगीलाल गोयल, राकेश शिंदे, कन्हैयालाल कुलथिया, देवकरण कलेशरिया, दीपक बगानिया, हेमराज अहिरवार, मनीष रेकवाल, हेमंत कलेशरिया, राकेश पासवान, जयेश कलेशरिया, निर्मल कलेशरिया, जे.के. विडवाल, पीरूलाल बामनिया, शांतिलाल पोरवाल, सुरेश गहलोत आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अजय रेकवाल ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन