पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह Independence Day celebrations celebrated with full enthusiasm and enthusiasm
- मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
- मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय 7828750941। स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड(Ground) में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस(Independence Day) समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर हर्ष फायर हुए और रंगीन गुब्बारे छोड़े गये तथा मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) गान की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मंत्री श्रीमती गौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(Dr Mohan Yadav) का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंत्री श्रीमती गौर ने परेड का निरीक्षण कर सभी परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी भी साथ में थे।
परेड के पश्चात अनेक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों तथा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के पश्चात पिछड़ा वर्ग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर पचामा में आयोजित मध्यान भोजन कार्यक्रम में शामिल हुईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्व आईईएस स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं न मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल के 100 छात्र-छात्राओं के दल द्वारा इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान 1,2,3 थीम पर आधारित आकर्षक प्रस्तुती दी गई। इसके पश्चात नवीन विद्या भारती स्कूल के 160 विद्यार्थियों के दल द्वारा आपसी प्रेम, सदभाव, भाईचारा तथा एकता पर आधारित देशभक्ति से ओत्प्रोत समूह नृत्य... सुनो गौर से दुनियां वालों, पर मनमोहक प्रस्तुती दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली कड़ी में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् आईईएस स्कूल के 140 छात्र-छात्राओं के दल द्वारा भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर आधारित देश् भक्ति से ओत्प्रोत प्रस्तुती दी गई। सेंट एज्लास स्कूल जताखेड़ा द्वारा शुभदिन आया रे थीम पर आधारित समूह देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सीएम राईज स्कूल मनुबेन के 120 छात्राओं द्वारा देशभक्ति में उत्साह और प्रेम की भावना पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।



Comments
Post a Comment