प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में अंतरित की पीएम किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त

  • जिले के एक लाख 63 हजार किसानों के खाते में अंतरित की गई 32 करोड़ 60 लाख रूपये राशि


                     
भारत सागर न्यूज/सीहोर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त अंतरित की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में किसानों को 6000 रूपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।इस अवसर पर पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया एवं जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम को जिले के बड़ी संख्या में किसानों एवं नागरिकों ने देखा।





      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर जिले के एक लाख 63 हजार किसानों खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के 32 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि अंतरित की।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन