3 से 11 अक्टूबर तक बंद रहेगी चिकन मटन, मछली की दुकानें






भारत सागर न्यूज/देवास। नवरात्रि महापर्व के अंतर्गत देवास शहर में माता टेकरी पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। माता टेकरी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और लोगों की आस्था का केन्द्र है। जन सामान्य की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए 3 से 11 अक्टूबर तक नगर निगम सीमा क्षेेत्र के समस्त चिकन, मांस, मटन एवं मछली विक्रय की दुकाने बंद रहेंगी।


 निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त वर्णित त्यौहार पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1965 की धारा 254,255 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत नगर निगम देवास सीमा क्षेत्र में व्यवसायरत समस्त चिकन, मटन, मछली, अंडे एवं मांस विक्रय की दुकानें एवं होटलों को प्रतिबंधित किया जाता है।
 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन