विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि ने किया टेकरी पहुंच मार्गो का निरीक्षण

 


भारत सागर न्यूज/देवास। नवरात्रि महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने माता टेकरी प्रमुख पहुंच मार्ग स्टेशन रोड़ एवं गजरा गियर्स चौराहा से एरिना मार्ग चौड़ी करण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अग्रवाल ने गजरा गियर्स चौराहा स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।एरिना रोड पर दर्शनार्थियों को आवागमन में असुविधा न हो इस लिए मार्ग का समतलीकरण करने हेतु कहा।


 अग्रवाल ने एरिना रोड मार्ग पर सेंट्रल लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है उसका भी निरीक्षण कर नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सेंट्रल लाइटिंग का काम 24 घंटे में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल के साथ वार्ड पार्षद एवं शहरी गरीबी उपशन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतल गेहलोत, सौरभ त्रिपाठी, दिलीप मालवीय, राजेश कौशल, अनिता ठाकुर, जीवन रावत, विजया पंद्रे आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा