80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 19 वरिष्ठों का वरिष्ठ नागरिक संस्था ने किया सम्मान

- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न
- संस्था के दिवंगत वरिष्ठजनों को मौन रख दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ समारोह




भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। माँ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, सामाजिक न्याय उपसंचालक संगीता यादव, सभापति रवि जैन, वरिष्ठ डॉ. डीपी श्रीवास्तव, डॉ. एम.व्ही. भाले ने किया। संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने अतिथियों एवं वरिष्ठों का सम्मान करते हुए स्वागत भाषण दिया।


 संस्था की प्रगति पर प्रकाश सचिव श्रवण कुमार कानूनगो ने डाला। सम्मान समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बंशीधर रामलाल चावडा, वीणा भार्गव, फुलसिंह रघुवंशी, अनवर गजधर, इंजी. भागीरथ अमराजी विरपरा, शकुंतला जैन सहित 19 वरिष्ठजनों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह भेंटकर अतिथियों ने किया। इस उपलक्ष्य में जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



 अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने सभी सुझावों एवं समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। संस्था की गतिविधियों की सराहना की एवं संस्था को हर प्रकार का सहयोग देने का वादा भी किया। संस्था अध्यक्ष श्री पाराशर ने कहा कि पूरे विश्व में 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य वरिष्ठ जनों द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियों को सम्मान देना था। कालांतर में वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती रही। परिवार समाज और राष्ट्र ही नहीं विश्व में भी वरिष्ठ जनों के प्रति बढ़ता अलगाव, उनकी अपेक्षा मान, सम्मान, स्वास्थ्य, संपत्ति की सुरक्षा में उन्हें एकांकी जीवन के लिए मजबूर कर दिया है। इस एकांकी पन को दूर करने, उनके मान-सम्मान, संपत्ति और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए संस्था विगत 28 वर्षों से संकल्पित होकर निरंतर कार्यरत है, इसके साथ ही संस्था अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है। पाराशर ने कहा कि वरिष्ठ जन राष्ट्र की नींव है और इस नींव को सहजने की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पूर्व 28 सितम्बर को डॉ. पीयूष श्रीवास्तव का विज्ञान एवं धर्म विषय पर व्याख्यान हुआ। 30 सितंबर को सुरमई शाम का आयोजन संस्था सभाग्रह में हुआ। 


समारोह का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया एवं आभार गंगा सिंह सोलंकी ने माना। अंत मेें अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने दिया। कार्यक्रम के इक्विटास शाखा प्रबंधक अवधेश यादव, क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक मोहित गुरबक्षानी, संस्था उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार ढाली, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार कुमावत, सहसचिव बी डी चावड़ा, संचालक शीलनाथ आरस, केसी नागर, एमडी सिन्हा, रश्मि पाण्डेकर, मीना जाधव, लीला राठौड़, उषा जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन व आमजन उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन