नेमावर में भूतडी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने किया नर्मदा स्नान

  • देर रात से सुबह तक चला तंत्र क्रियाओं का दौर
 

 
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के अंतिम छोर में बसे नेमावर,धाराजी और फतेहगढ़ सहित तीनो घाटों पर भूतड़ी अमावस्या के दिन बड़ी सख्या में क्षेत्र के आसपास के श्रद्धालु पहुंचे और नर्मदा जी पहुंचकर स्नान किया आपको बता दे की वैसे तो महीने में एक बार अमावस्या के दिन श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ हमेशा घाट पर स्नान करने केलिए जाते है लेकिन भूतडी अमावस्या का दिन धार्मिक आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ साथ भूत प्रेत और देवी देवताओ किए खास दिन माना जाता है। 
 
 
ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने वाले लोगो के शरीर से भूत प्रेत की बाधा विपधाओ से छुटकारा मिल जाता है और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति केलिए 15 दिन तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष का यहां अंतिम दिन होता है इसलिए आज के दिन नेमावर,धाराजी और फतेहगढ़ घाट पर बड़ी सख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर एक दिन पूर्व से ही घाट पर स्नान करने केलिए पहुंच गए थे और देर रात्रि से अलसुबह तक तांत्रिक क्रियाओं का दौर चलता रहता। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन