चहुओर स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाई गांधी जयंती
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर लायंस क्लब द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग चलने एवं चहुओर स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ला. प्रमोद गुप्ता, सचिव ला. मनोज बिंदल, ला. अनिल नागर, डॉ. केके धूत, डॉ. प्रकाश गर्ग, डॉ. आर.सी शर्मा, एम.के. नागर आर.सी. पालीवाल, जयसिंह सेंधव आदि उपस्थित थे। उक्त दिनेश एम भूतडा ने दी।

Comments
Post a Comment