1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में आदर्श ने जीता गोल्ड मेडल, संभागीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

 


भारत सागर न्यूज/देवास। संभागीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में न्यू कैरियर कान्वेंट स्कूल के छात्र आदर्श पिता सुरेन्द्र का चयन हुआ। एथलेटिक्स एनआईएस कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि न्यू कैरियर कान्वेंट स्कूल के छात्र आदर्श ने जिले के अन्तर्गत एथलेटिक्स 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर उज्जैन में होने वाली संभागीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये चयनित होकर अपने स्कूल, कोच, नगर और माता-पिता का नाम रोशन किया।


 इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक शालिनी बाजारे ने आदर्श, उनके माता पिता का सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी टीचर्स, स्टूडेंट्स उपस्थित थे। अभार हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने माना। संचालन विद्यालय प्रबंधक शालिनी बाजारे ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा