स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को सार्थक करने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम पर हुआ आयोजन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को सार्थक करने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर आत्मनिर्भर मप्र अंतर्गत उपभोक्ताओं को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। प्रबंधक शैलेंद्र व्यास ने बताया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम, भगत सिंह मार्ग, तहसील चौराहा, देवास पर उत्कृष्ट खादी वस्त्रों एवं कबीरा खादी गारमेंट्स पर एवं स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विंध्या वैली ब्रांड अंतर्गत ग्रामोद्योग सामग्रियों पर 20+10 प्रतिशत विशेष छूट का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया गया। 





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विशेष अतिथि पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव एवं निर्माण सोलंकी थे। अध्यक्षता जिला ग्राम उद्योग अधिकारी अशोक कुमार योगी ने की। अतिथियों ने महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खादी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही गादी सामग्री भी खरीदी। खादी सामग्रियों पर विशेष छूट 31 मार्च 2025 तक रहेगी। एम्पोरियम पर समस्त प्रकार के खादी वस्त्रों जैसे लेडिस एवं जेंटस कुर्ते, शर्ट, शर्टिंग कपड़ा, दरी, आसन, सिल्क साडिय़ां, कम्बल आदि एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों जैसे शहद, ब्लेक मेंहदी, सरसों तेल, साबुन, शैम्पू, अचार इत्यादि उपलब्ध है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास, नंदू चौहान, पीके दुबे, शोभित चौधरी, एसएन शर्मा, संगीता गरासिया, अमन सक्सेना, आरिफ, बुनकर में रईस खान, निशा शर्मा, स्वाति पटेल, हेमलता, बाबूलाल पटेल आदि उपस्थित थे। आभार व्यवस्थापक शरद जैन ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन