राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रही है आप पार्टी- सुनीलसिंह ठाकुर

 


भारत सागर न्यूज/देवास। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती मनाई। मीना बाजार पार्क भोपाल चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के दौरान लोकसभा सचिव सुनीलसिंह ठाकुर ने कहा, कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रही है। 


सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सपनों को सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, जाकिर खान, दीपक मालवीय, ब्लाक अध्यक्ष सोनकच्छ संतोष जाट, डॉ. आरपी झाला, फतेह मोहम्मद शेख, मेहरबानसिंह चौहान, डॉ. सादिक बसीर पटेल, कन्हैयालाल दांगी, यशवंत देवड़ा, शकील शेख, सुनील चौहान, तूफानसिंह सोलंकी, सादिक शेख, हुसैन शेख, सूरज राठौड़ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन