न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण Judge inspected the district jail



      
भारत सागर न्यूज/सीहोर। नालसा कार्यपालक अध्यक्ष एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के निर्देश पर विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एमके वर्मा द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया।





      निरीक्षण के दौरान पाकशाला, विडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष जेल लीगल एड क्लीनिक. जेल डिस्पेंसरी, स्टोर रूम, महिला सेल, बंदियों के बैरक, बाथरूम, टॉयलेट, पानी एवं रोशनी की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार सम्बंधी सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ निरूद्ध बच्चें के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा उनके प्रकरणों की प्रगति के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली गई। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। साथ ही स्टोर रूम निरीक्षण के दौरान गेहूं, चावल, दाल आदि सामग्री की गुणवत्ता भी देखी गई। 


डिस्पेंसरी में रोगी बंदियों एवं उन्हें प्रदान की जाने वाली दवाओं के रजिस्टर भी चेक किये गये। न्यायाधीशों ने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। इस दौरान सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन