मन की बात कार्यक्रम ग्राम मालाखेडी बुथ क्रं. 261 पर सुना गया।



भारत सागर न्यूज/नागदा। भाजपा पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन गुर्जर ने यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 121वाँ एपिसोड ग्राम मालाखेड़ी के बूथ क्रमांक 261 पर स्थानीय  कार्यकर्ता ग्रामीणजन के साथ सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। 



गुर्जर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कड़ी कार्यवाही करने एवं आतंकवाद का सफाया करने पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने ठोस कदम उठाने की बात कही। 



उन्होने मृतको के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलेगा। हमले के बाद देश का खून खौल रहा है। साजिश करने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा। 



इस अवसर पर विक्रम आंजना, जीवन सिंह सरपंच, मनोहर सिंह गुर्जर, विजय गुर्जर, मोहन सिंह गुर्जर, गोविंद चौधरी, वीरेंद्र आंजना, मोहन चौकीदार, बद्री लाल गुर्जर,  ललित गुर्जर, मेहरबान सिंह आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन