देवास में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर ! Massive Fire in Dewas Due to Gas Cylinder Leak, 5 Family Members Injured, 2 in Critical Condition!



📝 रिपोर्टः राहुल परमार, 📞 9425070079

📍 लोकेशनः अमृत नगर, कोतवाली थाना क्षेत्र, देवास

देवास शहर के अमृत नगर इलाके में बीती रात एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पाँच सदस्य झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की नली निकलने से गैस लीक हो गई और चिंगारी के संपर्क में आते ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे पंकज जायसवाल, रुद्र जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल एवं घर की महिला का नाम सामने आया है ।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घटना में झुलसे लोगों को जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सुरेशचंद्र और कन्हैयालाल जायसवाल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। एक महिला और एक बच्चा घबराहट के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा ने बताया, “आग में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनके नाम सुरेशचंद्र और कन्हैयालाल जायसवाल हैं। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। इसके अलावा एक महिला और बच्चा घबराहट के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।” 

इस दर्दनाक हादसे ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है। गौरतलब है कि देवास में इससे पहले भी एक भीषण अग्निकांड हो चुका है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग जान गंवा चुके थे। फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

घायलों के संबंध में समाचार प्रगति पर है, समाचार प्रारम्भिक सूचना के आधार पर ......

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन