भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं शौर्य यात्रा को लेकर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज संघ की बैठक सम्पन्न



भारत सागर न्यूज/देवास। भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं भव्य  शौर्य यात्रा को लेकर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज संघ की बैठक विंध्य पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति नगर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज संयोजक संजय शुक्ला ने की। उन्होंने समाज जनों को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान राजराजेश्वर का जन्मोत्सव 30 अप्रैल 2025 बुधवार को प्रात: 8.30 बजे परशुराम वाटिका गंगानगर देवास में मनाया जाएगा। 



राजराजेश्वर भगवान की शौर्य यात्रा 4 मई, रविवार को समय शाम 5.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर देवास से आरंभ की जाएगी। जो शहर के समस्त मार्गों से गुजरते हुए लक्ष्मी नारायण  अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा देवास में सहभोज के साथ शौर्य यात्रा का समापन होगा। शौर्य यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है 




और सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के सभी महिला-पुरुष को भी अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हे, जिससे शौर्य यात्रा का स्वरूप भव्य बने। संचालन सुरेंद्र कुमार तिवारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन अरुण मिश्रा ने माना। 


इस अवसर पर समाज के विद्या शंकर तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, जितेंद्र पांडे, चंद्रकांत त्रिपाठी, उमाकांत मिश्रा, उमेश तिवारी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, सुरेश मिश्रा, भीमसेन द्विवेदी, अनुभव शुक्ला, वरुण मिश्रा एडवोकेट, कमल तिवारी, विनय मिश्रा, राहुल तिवारी आदि समाजजनों ने शामिल होकर अपने अपने अपने विचार रखें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा