फ्लाई ओवर निर्माण की विसंगतियों को लेकर पूर्व मंत्री जोशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने की प्रेसवार्ता।
भारत सागर न्यूज/देवास। रामनगर से बावडिया तक बने फ्लाई ओवर ब्रिज शासन स्वीकृति स्थान परिवर्तन कर शासन आदेश की अवहेलना करने के विरुद्ध पूर्व राज्यमंत्री दीपक जोशी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से तत्कालिक जिला प्रशासन अधिकारीयों पर आरोप लगाते हुवे कहा की शासन आदेश अनुसार आदेश पर क्रियान्वयन करने का कार्य अधिकारियो का है,
परन्तु दुर्भाग्य की बात है की ब्रिज निर्माण जिस स्थान पर होना था, वह न होकर अन्य स्थान पर उसका निर्माण अपनी मन मर्जी से करा दिया। स्थान परिवर्तन करने के पीछे कहीं न कहीं अधिकारीयों ने आर्थिक लाभ अर्जीत किया है। आपने आशंका प्रकट करते हुए कहा कि अगर यह ब्रिज निर्धारित स्थान पर निर्मित होता तो जो
समदडिया बिल्डर्स ने नगर निगम की भगवती सराय नगर निगम कार्यालय भुमि एवं जिला कलेक्टर कार्यालय की भूमि जो पुनः धनत्वीकरण के तहत भूमि क्रय कि है उसका बाजारु मुल्य कम हो जाता उसे आर्थिक नुकसान उठाना पडता, एक बिल्डर्स को आर्थिक लाम पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के आदेश का उल्लखन किया एवं गलत स्थान पर ब्रिज का निर्माण किया।
जिसके कारण आये दिन दुर्घटना घटित होकर अनेक परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। इसका जवाबदार कोन ? देशास में तत्कालिक कलेक्टर ने सयाभये कोतवाल तो डर काहे का को चरितार्थ कर मनमर्जी करते हुए अपना पद का दुरुपयोग किया है,
ऐसे अधिकारी जिन्होंने नियम विरुद्ध कृत्य किया है, इसको लेकर देवास पुलिस थाने में भी आवेदन देते हुवे मध्यप्रदेश शासन की ब्रिज स्वीकृति के आदेश भी पत्रकार बन्धुओं को प्रस्तुत किये। स्थान परिवर्तन अपनी मर्जी से करते हुए नियम विरुद्ध जो कार्य तत्कालिक कलेक्टर ने किया है
उसके विरुद्ध योग्य कार्यवाही करने हेतु शासन एवम न्यायपालिका तक जनता के हित में हमे जाना पड़ा तो हम अवश्य जाएंगे। प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पूर्व पार्षद दिलीप बांगर ने भी ब्रिज निर्माण विसंगति को लेकर अपनी बात रखी।






Comments
Post a Comment