नागदा नगर की नारी शक्ति द्वारा सर्व प्रयास सामाजिक संस्था का सामाजिक सेवा में लगातार बढ़ते प्रयास।





भारत सागर न्यूज/नागदा। सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा लगातार शिक्षा एवं पर्यावरण में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार काम कर रही है संस्था अध्यक्ष ज्योति शर्मा बृजवासी द्वारा बताया गया संस्था की शुरुआत 14 जनवरी 2022 से शुरू की एवं रजिस्ट्रेशन 4 अप्रैल 2023 में हुआ संस्था की शुरुआत 4 महिलाओं द्वारा की गई एवं  जिसमें ज्योति शर्मा बृजवासी ,कुमुद पायल ओझा ,अनीता पंड्या ,सीमा ओझा ने स्वयं के खर्चे से शुरुआत की गई और उनके प्रयास लगातार बढ़ते गए और चार महिलाओं द्वारा जो संस्था की शुरुआत की गई थी वह आज 300 महिला सदस्य तक पहुंच गई है 



इसमें संस्था के हर सदस्य ₹100 महिने का शुल्क जमा करती है और इस शुल्क को इकट्ठा कर सामाजिक हित में काम किए जाते हैं संस्था द्वारा सबसे पहले गरीब बस्तियों में जाकर कंबल वितरण किए बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर स्कूलों के बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरण करना पर्यावरण क्षेत्र में पौधे लगाकर उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करना मिट्टी के गणेश जी बनवाकर जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार प्रदान करना वर्तमान में संस्था की तीन शाखाएं हैं जिसमें मुख्य रूप से नागदा, खाचरोद एवं महिदपुर रोड तीनों क्षेत्र में संस्था लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है वर्तमान स्थिति में संस्था द्वारा 31 पितृ विहीन बालिकाओं को गोद लेकर उनके भरण पोषण के जिम्मेदारी संस्था ने उठा रखी है।



जिसमें गोद ली बालिकाओं की शासकीय स्कूलों की बोर्ड फीस का खर्च, बालिकाओं का जन्मदिन मनाना एवं उनको त्योहार पर सामान उपलब्ध करवाना जिसमें नए कपड़े जूते एवं किराना की किट उनकी पढ़ाई का खर्चा उनकी बीमारी का खर्च एवं बालिकाओं की शादी होने तक यथासंभव हर जरूरी खर्च संस्था द्वारा वहन किया जा रहा है। संस्था द्वारा एक बालिका की  शादी में 11000 नगद , गोदरेज की अलमारी, किराने का सामान एवं 21 जोड़ी कपड़े और गिफ्ट की मदद की गई थी संस्था सदस्यों को अगर कहीं से भी जानकारी लगती है कि जरूरतमंद बच्चों को स्कूल का कोर्स, ड्रेस एवं स्टेशनरी सामान की आवश्यकता है तो संस्था ऐसे बच्चों की मदद भी करती है संस्था द्वारा  2 वर्षों से जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर कोर्स, सिलाई एवं मेहंदी की निशुल्क क्लासेस लगाई जा रही है जिससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र बच्चों को कैरियर गाइडेंस का  आयोजन कर बच्चों को सही जानकारियां उपलब्ध करवाने का कार्य भी कर रही है ज्योति शर्मा द्वारा बताया गया की सक्रिय रूप से 20 महिलाएं तन मन धन से विशेष सहयोग कर रही है । जिसमें वंदना दुबे, सविता दुबे ,संगीता भारद्वाज, अनुराधा गुर्जर ,विद्या तिवारी, काजल तिवारी, सरोज पोरवाल, प्रमिला रघुवंशी, मंजू पांचाल, किरण शर्मा, मेघा राठौड़ ,चंदा टांक, निर्मला पांचाल, दीपाली शर्मा, प्रतिभा भावे, साधना जैन, जागृति राठौर, मधु पाल, सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है संस्था लगातार अलग-अलग क्षेत्र में संस्था की शाखा शुरू करने के प्रयास कर रही है। अभी हाल ही में नागदा नगर में निशुल्क प्रशिक्षण जिसने मेहंदी, ब्यूटी पार्लर कोर्स एवं सिलाई क्लासेस दी जा रही है जिसमें संस्था सदस्य संचालिकाओं द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषित ना हो इसके लिए सर्व प्रयास संस्था द्वारा हर वर्ष गणेश चतुर्थी को मिट्टी के गणेश जी तैयार कर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराना जो अपने आप में एक अनूठी मिशाल कायम की हैं।जो भी महिलाएं संस्था से जुड़कर काम करना चाहती है वह संस्था से संपर्क कर सकती है। अगर कोई महिला सर्व प्रयास संस्था में शामिल होने की इच्छुक हो वे  महिलाए संस्था की अध्यक्ष एवं महासचिव से फ़ोन न० अथवा सर्व प्रयास सामाजिक  संस्था, के क्यूआर कोड , इंस्टाग्राम कोड, फेसबुक कोड से भी शामिल हो सकती हैं। मोबाइल नंबर - अध्यक्ष ज्योति शर्मा-9098407030, महासचिव- कुमुद(पायल) ओझा- 9039601709 सर्व प्रयास सामाजिक संस्था की प्रत्येक नारी शक्ति को खूब खूब अनुमोदना स्वागत वंदन अभिनंदन करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन