देवास के प्रमुख मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें- कलेक्टर सिंह

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
-------------
-जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य में और तेजी लाएं
-----------
-कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित
------------



भारत सागर न्यूज
/देवास। देवास, 15 अप्रैल 2025/ कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर बिहारी सिंह, एसडीएम सोनकच्‍छ श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
    


कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में अतिक्रमण से मुक्ति मुहिम चलाकर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने नगर निगम देवास को निर्देश दिए कि देवास शहर मैन रोड क्लीन होना चाहिए। यह काम शीघ्र प्रारंभ करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नजूल तहसीलदार एवं नगर निगम कॉर्डिनेट करके शहर में जहां भी नाले अवरूद्ध हैं उन्हें बारिश से पहले क्लीन करें, जो भी नाले में समस्या आ रही है उसका निराकरण प्राथमिकता से करें। नालों की साफ-सफाई करके नालों को सीवरेज लाइन में जोड़े। उन्होंने कहा कि कार्य में कोई भी लापरवाही न करें, नहीं तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। 




कलेक्‍टर  सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में आरओआर लिंकिंग कार्य और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य अपूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा तहसीलदारों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने राजस्‍व वसूली की समीक्षा कर शतप्रतिशत राजस्‍व वसूली के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी राजस्‍व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में राजस्‍व वसूली कर लक्ष्‍य को प्राप्‍त करें। कलेक्‍टर सिंह ने जिले में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” की जानकारी ली। जिस पर नगर निगम द्वारा बताया गया कि देवास में 53 से अधिक कुएं-बावड़िया हैं। जिनकी साफ-सफाई एवं अन्य कार्य अभियान के तहत किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम देवास को निर्देश दिए कि इनकी साफ-सफाई अच्छे से की जाएं, काम दिखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पीयू डूडा एवं जिला पंचायत देवास द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं। अभियान अंतर्गत इनकी साफ-सफाई अच्छे से की जाएं तथा इसका विशेष ध्यान रहें कि बारिश के दिनों में अधिक  से अधिक पानी संग्रहित हो सकें। 



कलेक्‍टर सिंह ने “जल जीवन मिशन” के कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं। कलेक्टर सिंह ने कॉपियों के मूल्यांकन की समीक्षा की। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो कि आगामी 5 से 6 दिन में पूरा हो जाएगा। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि कॉपियों का मूल्यांकन समय सीमा में हो जाना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी टेंडर होता है तो संबंधित को 48 घंटे में वर्क ऑर्डर जारी कर दें। उन्होंने ई-ऑफिस की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि सभी अधिकारीगण ई-ऑफिस के माध्यम से पत्र व्यवहार करें। अपने-अपने विभाग की आईडी बना लें तथा उस पर ही कार्य करें। उन्होंने समग्र ई-केवायसी की समीक्षा की तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश्‍ दिए। कलेक्टर सिंह ने जिले में पराली जलाने के संबंध में तहसीलवार जानकारी ली। जिस पर उन्हें बताया कि ग्रामों में संगोष्ठी का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि नरवाई जलाने पर अर्थदंड की कार्रवाई करें। साथ ही किसानों को जागरूक भी करें कि वे नरवाई न जलाएं।



कलेक्टर सिंह ने जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए बनाये जा रहे आयुष्‍मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा कर आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्‍पलाइन में लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर विभाग के अधिकारियों को ग्रेडिंग सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। अधिकारी खुद शिकायतकर्ता से बात कर शिकायत का निराकरण करें।  कलेक्टर सिंह ने सीएम मॉनिट, सीएम हॉउस, मंत्री प्रकोष्‍ठ के आवेदनों की समीक्षा पर समयावधि में आवेदनों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए।
 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन