भाजयुमो ने सोनिया व राहुल गांधी का पुतला जलाया, नेशनल हेराल्ड केस लेकर किया प्रदर्शन....




भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम नेशनल हेराल्ड केस चार्जशीट में आरोपी के रूप में सामने आने के प्रदर्शन करते हुए दोनों का पुतला जलाया।  कांग्रेस सरकार द्वारा अपने शासनकाल में किए गए 




नेशनल हेराल्ड घोटाले मामले मे कांग्रेस द्वारा लगातार देश की जनता को गुमराह व भ्रांतियां फैलाये जाने विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व एवं महाराज विक्रम सिंह पंवार के मार्गदर्शन में इटावा चौराहे पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पूतला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फूंका गया। 


युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने जिस तरह देश के साथ भ्रष्टाचार और शोषण किया, सोनिया और राहुrल ने देश का साथ छल किया, कई मामले है, जिसमें उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। 



इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी, पार्षद राजेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान, संजू कुडेश, राजेंद्र चौहान, राहुल बैरागी, गजेंद्र गोस्वामी, अमन राठौर व भाजयुमो कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयुमो मंडल महामंत्री गोविंद ठाकुर ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा