पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में CDR/IPDR/PSTN एनालिसिस विषय पर 1 दिवसीय सेमिनार का आयोजन।
Press note
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में दिनांक 16/04/25 को सुश्री अंजना तिवारी पुलिस अधीक्षक पी टी एस उज्जैन के मार्गदर्शन में CDR/IPDR/PSTN एनालिसिस विषय पर 1 दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया ,सेमिनार में निरीक्षक अमित परिहार स्टेट साइबर सेल उज्जैन द्वारा साइबर क्राइम एवं उनसे बचाव के तरीके, फेसबुक,इंस्टाग्राम, वॉट्सएप पोर्टल से जानकारी प्राप्त करना,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पत्राचार,प्राप्त जानकारी को एनालिसिस करने के तरीके,साक्ष्य संकलन,सोशल मीडिया इन्वेस्टिगेश ,लॉ इंफोर्समेंट पोर्टल ,
बिट कॉइन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई,सहायक उप निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह स्टेट साइबर सेल उज्जैन द्वारा हैश वैल्यू निकलना ,सीडीआर एनालिसिस ,आईपीडीआर , पीएसटीएन एनालिसिस, ओसिंट टूल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ,टीम द्वारा प्रत्येक नागरिक को स्टेट साइबर सेल उज्जैन के फेसबुक पेज को लाइक करने एवं साइबर अपराध से कैसे बचा जाए, इस संबंध में जारी होने वाली एडवाइजरी को पढ़ने और साइबर अपराध से बचने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, प्रशिक्षण में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा भदौरिया ,निरीक्षक आराधना रायकवार सहित उज्जैन जोन के 25 अधिकारी सम्मिलित रहे।


Comments
Post a Comment