वीर सावरकर जयंती पर "सचेत भारत" व्याख्यान का आयोजन: लव जिहाद पर होगा चर्चा...




भारत सागर न्यूज/देवास। वीर सावरकर जयंती एवं देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर, देशभर में "बढ़ते लव जिहाद को लेकर सचेत भारत" विषय पर व्याख्यान का आयोजन 28 मई को किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी के संबंध में संस्था "जन चेतना" द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन एबी रोड, विकास नगर स्थित एक निजी होटल में किया गया।



संस्था के संयोजक अजय तोमर ने जानकारी दी कि उनकी संस्था वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में, इस बार "लव जिहाद" की बढ़ती घटनाओं से निपटने और समाज को इस विषय पर जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।


उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य सचेत भारत अभियान को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करना, लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाना एवं लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक कर  इसके प्रभावों से बचाना है। 



प्रेसवार्ता में बताया कि लव जिहाद पर 28 मई को सायं 5 बजे रामाश्रय पैराडाइज, वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर पर होने वाले व्याख्यान में श्रीमती काजल हिन्दुस्थानी, गुजरात का व्याख्यान होगा। 


डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भोपाल द्वारा वीर सावरकर की जीवनी के बारे में बतायेंगे। श्रीमती राजश्री जोशी उज्जैन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या के 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष अवसर पर व्याख्यान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता का संचालन साक्षी शर्मा ने किया। 



कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,  भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित पार्षद एवं अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे। संस्था ने नगर सहित जिलेभर के नागरिकों से अधिक से परिवार सहित अधिक संख्या में उपस्थित होकर लव जिहाद पर आयोजित व्याख्यान का श्रवण करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन