गुरुवाणी पाठ में गुंजा सत्य का स्वर, सद्गुरु बोले—निर्बेर होकर ही मिलता है सत्य।
गुरुवाणी पाठ के दौरान सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने कहा कि सत्य देखने या चखने की वस्तु नहीं है, वह केवल समझने में आता है। संसार में लोग दूसरों को झूठा और नीचा दिखाने में लगे हैं, लेकिन अंततः एक सत्य हजार झूठों पर भारी पड़ता है। उन्होंने कहा कि सत्य कभी छुपता नहीं, बल्कि लोग उसे छुपाने की कोशिश करते हैं।
इस अवसर पर सद्गुरु के सानिध्य में नीरज साहेब एवं नितिन साहेब द्वारा सर्वोदय चौका विधान संपन्न कराया गया।अपने प्रवचन में सद्गुरु ने कबीर साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे इतने गरीब थे कि उनके पास नींद रखने की भी जगह नहीं थी।
यह भी पढ़े : देवास की बेटी आर्या सोलंकी की ऐतिहासिक उपलब्धि, समाज ने मनाया जश्न।
नींद, जो स्वयं दिखती नहीं, फिर भी शरीर को शून्य अवस्था में ले जाती है—उसकी महीनता और ऊर्जा का विवेचन करते हुए उन्होंने कहा कि कई ऋषि-मुनियों ने इस अवस्था को योग-निद्रा में बदल लिया।
गुरुवाणी पाठ में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और सद्गुरु के विचारों से आत्मिक प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम की जानकारी सेवक वीरेंद्र चौहान द्वारा दी गई।




Comments
Post a Comment