देवास की बेटी आर्या सोलंकी की ऐतिहासिक उपलब्धि, समाज ने मनाया जश्न।





भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास की होनहार बेटी आर्या सोलंकी ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे राजपूत समाज और नगर का नाम गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा मक्सी रोड स्थित राजपूत समाज कल्याण ट्रस्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।




समारोह में आर्या सोलंकी को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया और समाज के वरिष्ठजनों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। आर्या ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता—अरविंद सिंह सोलंकी और रानी सोलंकी—को देते हुए कहा कि यह सफलता माता-पिता के आशीर्वाद और उनके अपने सतत परिश्रम का परिणाम है।




इस अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान, ट्रस्ट अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, अनिल राज सिंह सिकरवार, विश्वजीत सिंह चौहान, भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र सिंह बैस, अनोप सिंह, ईश्वर सिंह, गुणपाल सिंह पवार, गंगासिंह सोलंकी, 


नरेन्द्र सिंह राजपूत, हिन्दू सिंह, मोहन सिंह राजपूत, हटेसिंह बैस, ब्रजराज सिंह, रविन्द्र राठौड़, गोविंद सिंह, मनोज चौहान सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।




समाजजनों ने आर्या की इस उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार हैं। कार्यक्रम का समापन समाज के जयघोष और राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन